पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में रविवार देर रात आतंकियों ने फ्रंटियर कॉर्प्स (FC) के दो ठिकानों पर बड़े हमले किए। पहला हमला नोककुंडी स्थित FC हेडक्वार्टर पर हुआ, जहां मेन गेट के पास एक सुसाइड बॉम्बर ने खुद को उड़ा लिया। धमाका इतना तेज था कि गेट क्षतिग्रस्त होकर टूट गया। धमाके के तुरंत बाद 6 हथियारबंद आतंकी अंदर घुस आए और फायरिंग शुरू कर दी। सुरक्षा बलों ने मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई की। भिड़ंत में 3 हमलावर मारे गए, जबकि डॉन के कुछ सूत्रों के अनुसार 6 हमलावरों के मारे जाने का दावा किया गया है। इसी समय, पंजगुर जिले के गुरमाकन क्षेत्र में FC

की एक चेकपोस्ट पर भी हमला हुआ। FC के प्रवक्ता ने कहा कि दोनों हमलों की जिम्मेदारी बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) ने ली है। हमलों के बाद पूरे इलाके में सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ा दी गई है और सर्च ऑपरेशन जारी है।

