बोकारो के टाउन हॉल में आयोजित प्रस्तावित डीएमएफटी न्यास परिषद की बैठक में धनबाद सांसद ढुल्लू महतो ने सक्रिय रूप से भाग लिया। बैठक में उन्होंने डीएमएफटी फंड से चल रही विभिन्न योजनाओं की विस्तृत प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा की और अधिकारियों से पारदर्शिता सुनिश्चित करने पर जोर दिया। सांसद महतो ने बोकारो उपायुक्त अजयनाथ झा से फंड के उपयोग में कथित

अनियमितताओं और संभावित घोटाले के संबंध में जवाब भी मांगा। उन्होंने कहा कि डीएमएफटी की राशि खनन प्रभावित क्षेत्रों और जनता के हित में ईमानदारी से खर्च होनी चाहिए। बैठक में गुणवत्ता, समयसीमा और जवाबदेही पर भी निर्देश दिए गए।

