अज्ञात चोरों ने बस स्टैंड में चार दुकानों के ताले तोड़े उपायुक्त के आवासीय कार्यालय के पीछे महज कुछ दूरी पर स्थित बस स्टैंड के चार दुकानों में चोरों ने बीती रात ताला तोड़कर चोरी करने का प्रयास किया जिसमें खालिद के अस्थाई दुकान से सामान की चोरी कर ली । हलांकि शेष दुकानों में वो सफल नहीं रहे । सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंच कर घटना स्थल का निरीक्षण

किया। मामले की छानबीन में पुलिस जुट गई है।

