भभुआ के राजकीय राज संपोषित बालिका उच्च माध्यमिक+2 उच्च विद्यालय में क्रैश कोर्स अभियान का हुआ उद्घाटन,पढ़ाई में कमजोर छात्राओ के लिए 3 घंटे का चलेगा क्लास एंकर – खबर कैमूर से है जहां भभुआ के राजकीय राज संपोषित बालिका उच्च माध्यमिक +2 उच्च विद्यालय में बिहार सरकार द्वारा चलाया गया क्रैश कोर्स अभियान का हुआ उद्घाटन, भभुआ नगर परिषद सभापति विकास तिवारी ने इस अभियान का किया उद्घाटन,पढ़ाई में कमजोर छात्राओ के लिए अलग से चलाया जाएगा 3 घंटे का एक्स्ट्रा क्लास, इस मौके पर विद्यालय के कई शिक्षक और छात्राएं रही मौजूद, वहीं इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक अशोक राम एवं नगर परिषद सभापति विकास तिवारी उर्फ बब्लू तिवारी ने बताया कि, बिहार सरकार द्वारा बिहार के सभी 10 एवं +2 उच्च विद्यालय में छात्राओं के

बेहतर शिक्षा के लिए क्रैश कोर्स अभियान चलाया गया जो एक दिसंबर से लेकर परीक्षा तक यह अभियान चलाया जाएगा,इसी के तहत आज विद्यालय में क्रैश कोर्स अभियान का उद्घाटन नगर परिषद सभापति के द्वारा किया गया है, जहां छात्राओं ने स्वागत गीत गाकर स्वागत किया, यह अभियान सरकार इस लिए चला रही है ताकि 10th एवं+2 की जो कमजोर छात्राएं हैं उन्हें बेहतर शिक्षा मिल सके, जिनके लिए विद्यालय में 3 घंटे का कोर्स कराया जाएगा,जो कि 10 बजे से लेकर 1 बजे तक चलेगा ताकि जो पढ़ाई में कमजोर बच्चियां हैं उन्हें बेहतर शिक्षा मिल सके, यही नहीं इस अभियान में हर तरह की छात्राएं भाग ले सकती हैं, उन्होंने छात्राओं से अपील किया कि सरकार की इस अभियान में बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले और अपने आपको एक बेहतर शिक्षा दे, क्योंकि शिक्षा कभी हानि नहीं करता बल्कि आपके जीवन को उज्वल करता है।

