रूस में वॉट्सऐप पर संकट गहरा गया है। देश की कम्युनिकेशन रेगुलेटर रोसकॉमनाडज़ोर ने ऐप को पूरी तरह बैन करने की चेतावनी दी है। आरोप है कि वॉट्सऐप का इस्तेमाल आतंकवादी गतिविधियों को बढ़ावा देने, अपराधियों को भड़काने और धोखाधड़ी के लिए किया जा रहा है। चेतावनी के बाद कई बड़े शहरों, साइबेरिया और उरल्स में वॉट्सऐप सेवा प्रभावित हुई। रूस का कहना है कि यदि ऐप

स्थानीय कानूनों का पालन नहीं करता, तो उसे ब्लॉक कर दिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि इसकी पैरेंट कंपनी मेटा पहले ही रूस में प्रतिबंधित है। सरकार यूजर्स को अन्य गैर-एन्क्रिप्टेड मैसेजिंग ऐप्स की ओर भी धकेल सकती है।

