महाराष्ट्र के वाशिम में AIMIM विधायक माजिद हुसैन का एक विवादित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो नगर परिषद चुनाव के प्रचार का बताया जा रहा है, जहाँ माजिद हुसैन ने चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि “AIMIM कोई बच्चों का खेल नहीं है, जब हमारा वक्ता आएगा तो गली-गली कम पड़ जाएगी।” उन्होंने पार्टी के उम्मीदवार मोहम्मद काज़ीम के

समर्थन में भीड़ को संबोधित करते हुए चेतावनी भरे लहज़े में कहा कि अगर “शरीयत में दखलअंदाज़ी की गई, तो यह सही नहीं होगा।” जनसभा में बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे, और विधायक का यह बयान राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बन गया है।

