राष्ट्रपति भवन में आज पहली बार नेत्रहीन महिला टी-20 विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। टीम ने राष्ट्रपति को एक हस्ताक्षरित क्रिकेट बैट भेंट किया। राष्ट्रपति मुर्मू ने खिलाड़ियों को ऐतिहासिक जीत की बधाई देते हुए कहा

कि उनकी सफलता देश के युवाओं और विशेष रूप से दिव्यांगजनों को नई ऊँचाइयों को छूने की प्रेरणा देगी। उन्होंने टीम की मेहनत, जज़्बे और खेल भावना की सराहना की। मुलाकात के दौरान खिलाड़ियों ने उन्हें एक क्रिकेट गेंद भी भेंट की, जिस पर राष्ट्रपति ने हस्ताक्षर किए। कार्यक्रम में उत्साह और गर्व का माहौल रहा।

