दिल्ली पब्लिक स्कूल के सभागार रविवार को सी.बी.एस.ई. के निर्देशानुसार झारखंड सहोदया के परिसंघ के तत्वाधान में आयोजित शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम में गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में वेन्यू निदेशक और डी पी एस जे. के. शर्मा व एलीट पब्लिक स्कूल प्रधानाचार्य अभिजीत रॉय इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप उपस्थित रहे जबकि मुख्य वक्ता के रूप में सिद्धू कान्हू सीनियर सेकेंडरी स्कूल दुमका के वरिष्ठ सहायक शिक्षक अमित झा ने अपना योगदान दिया। जे के शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि शिक्षण प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य विषय सहयोगात्मक प्रयास शिक्षकों की भूमिका,कक्षा की चुनौतियों का सामना करना, विद्यालय स्वास्थ्य और कल्याण बाहरी गतिविधियों का महत्व था।

प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों को बेहतर शिक्षण विधियों, नवीनतम शिक्षण तकनीकों और विषय-विशिष्ट ज्ञान से परिपूर्ण करना है, ताकि वे पुरातन और नवीन शिक्षण पद्धति का उचित समन्वय कर बच्चों के सर्वांगीण विकास में सहयोग कर सकें और उनकी शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार कर सकें।कार्यक्रम में डी पी एस के शिक्षकों के साथ एलीट पब्लिक स्कूल के शिक्षकों ने भी भाग लिया। छह घंटे के प्रक्षिण के दौरान रोसोर्स पर्सन अमित झा ने विभिन्न गतिविधियों द्वारा मनोरंजक तरीके से शिक्षकों को सभी विषयों पर जानकारी दी।

