उपायुक्त मनीष कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर मीडिया प्रतिनिधियों को बताया कि सेवा का अधिकार सप्ताह के अंतर्गत जिलेभर में अब तक 149 विशेष शिविरों का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया है। इन शिविरों में जनकल्याणकारी योजनाओं एवं प्रमाण पत्र सेवाओं से संबंधित कुल 31,930 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 16,827 आवेदनों का त्वरित निष्पादन किया गया है, जो कुल आवेदनों का 52.70 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में 13,232 आवेदन लंबित, 1,862 आवेदन प्रगति पर, तथा 9 आवेदन निरस्त किए गए हैं। प्रेस वार्ता में उपायुक्त ने कहा कि जिले में चल रहे शिविरों की सतत

निगरानी की जा रही है, ताकि नागरिकों को उनकी सेवाएँ समयबद्ध, पारदर्शी और सुगम तरीके से उपलब्ध हो सकें। उन्होंने कहा कि जनसेवा को घर-घर तक पहुँचाना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी को निर्देशित किया गया है कि लंबित आवेदनों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा प्रतिदिन इसकी समीक्षा की जाए।

