कतरास में आयोजित मिलन समारोह में पूर्व JLKM नेता प्रदीप महतो ने स्थानीय लोगों से सीधे संवाद किया। उन्होंने कहा कि कतरास की समस्याएँ वर्षों से जस की तस हैं और अब वक्त है कि जनता की आवाज़ को ताकत दी जाए। प्रदीप महतो ने शिक्षा,

रोजगार और सुरक्षा को अपनी प्राथमिकता बताते हुए कहा कि क्षेत्र के विकास में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होगी। उन्होंने लोगों से एकजुट होकर कतरास को नए रास्ते पर ले जाने की अपील की। उनके भाषण के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

