घटना के महज़ आठ घंटे बाद ही दुष्कर्म के आरोपी भेजे गए जेल बीते शुक्रवार को रात्रि में लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र के हाथीगढ़ में आयोजित मेले से वापस अपने गांव रघुनाथपुर लौट रहे दंपति के साथ अपराधकर्मियों के द्वारा मारपीट व गाली-गलौज करने एवं महिला के साथ जबरन सामुहिक बालात्कार करने के मामले में कुल पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया। इस संबंध में पीड़िता के फर्द

बयान के आधार पर लिट्टीपाड़ा थाना में मामले को दर्ज किया गया है। इस आशय की जानकारी पुलिस अधीक्षक ने प्रेसवार्ता में देते हुए कहा कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम सक्रिय हो गई एवं मात्र आठ घंटे के अंदर ही दुष्कर्मियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

