सामुहिक दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार गत दिनों नगर थाना क्षेत्र के मालीपाड़ा आमबागान में हुए सामुहिक बालात्कार की घटना में फरार चल रहे चार अभियुक्तों को पुलिस ने अंततः धर दबोचा। इस आशय की जानकारी पुलिस अधीक्षक ने प्रेसवार्ता कर दी। गौरतलब हो कि उक्त घटना के उद्भेदन हेतु पुलिस अधीक्षक के द्वारा परिक्ष्यमान पुलिस

उपाधीक्षक अजय आर्यन के नेतृत्व में गठित विशेष अनुसंधान दल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल सात वहशियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु सघन छापामारी चल रही थी। पुलिस विभाग की कार्रवाई में अंततः शेष चारों अभियुक्तों धर दबोचे गए।

