आम आदमी पार्टी धनबाद जिला के इकाई पर हस्ताक्षर अभियान कार्यक्रम का प्रथम चरण कि समापन के मौके पर विभिन्न राज्यों मे मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान मे लगे बिएलओ के निधन पर आम आदमी पार्टी (आप) आरा मोड़, वासेपुर में श्रद्धांजलि सभा 2 मिनट का मौन रख कर किया, जिसमें वक्ताओं ने कहा कि देशभर में एसआईआर के नाम पर भाजपा सरकार और चुनाव आयोग बिएलओ पर दबाव बना रहे है कि अब तक 25 से अधिक बिएलओ जान गवाँ चुके हैं यह सिर्फ लापरवाही नहीं बल्कि लोकतंत्र के खिलाफ संगठित अपराध है | यह रवैया अमानवीय है, बिएलओ को बिना संसाधन,

बिना प्रशिक्षण, और बिना समय सीमा के ऐसी परिस्थितियों मे काम कराया जा रहा है, कई क्षेत्रों में बीएलओ को रात भर ड्यूटी करनी पड़ रही है इस मौके पर बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने हिस्सा लिया एवं पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया यह हस्ताक्षर अभियान कार्यक्रम द्वितीय चरण झरिया विधानसभा क्षेत्र से जिले भर में चलाया जाएगा जिसका मुख्य उद्देश्य शिक्षा और स्वास्थ्य को बेहतर बनाना, जिसमें उपस्थित राजेश कुमार, समरेंद्र पासवान,नीतिश गुप्ता, संजय सिन्हा, जितेंद्र सिंह, शदरे आलम, जावेद अख्तर, जावेद खान, राजकुमार, शाहजहां खान एवं इत्यादि लोग रहें |

