रूस के साथ जारी युद्ध के बीच यूक्रेन में करीब 800 करोड़ रुपये के बड़े भ्रष्टाचार घोटाले का खुलासा हुआ है। इसी मामले में राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की के भरोसेमंद सलाहकार और चीफ ऑफ स्टाफ एंड्री येरमाक के घर पर भ्रष्टाचार-रोधी एजेंसियों ने छापा मारा है।

यूक्रेन की प्रमुख जांच एजेंसियां NABU और SAP ने अदालत की अनुमति के बाद येरमाक के अपार्टमेंट की तलाशी ली। हालांकि, अब तक न तो जेलेंस्की और न ही येरमाक पर किसी तरह का आरोप दर्ज हुआ है। 54 वर्षीय येरमाक ने सोशल मीडिया पर कहा कि टीमों ने कानून के तहत कार्रवाई की है और उनके वकील भी मौजूद थे। उन्होंने बताया कि वह जांच में पूरा सहयोग कर रहे हैं।

