अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि वह ‘थर्ड वर्ल्ड कंट्रीज’ से आने वाले शरणार्थियों को हमेशा के लिए अमेरिका में प्रवेश से रोक देंगे, ताकि देश को फिर से मजबूत बनाया जा सके। हालांकि, थर्ड वर्ल्ड कंट्रीज का कोई कानूनी मतलब नहीं है। आमतौर पर इसका उपयोग अफ्रीका, एशिया, लैटिन अमेरिका और मिडिल ईस्ट के उन देशों के लिए किया जाता है जो लो इनकम या लोअर मिडिल इनकम कैटेगरी में आते हैं। ट्रम्प ने यह ऐलान वॉशिंगटन डीसी में दो नेशनल गार्ड्स की मौत के बाद किया और इस हमले को शरणार्थियों से जोड़ा। उन्होंने कहा कि इमिग्रेशन पॉलिसी की वजह से

देशवासियों की जिंदगी प्रभावित हुई है। राष्ट्रपति ने चेतावनी दी कि जो लोग अमेरिका के लिए फायदेमंद नहीं हैं या देश से सच्चा प्यार नहीं करते, उन्हें भी हटाया जाएगा। उन्होंने इमिग्रेशन पॉलिसी को और सख्त करने का वादा किया और बताया कि अब 19 देशों से आने वाले प्रवासियों की कड़ी जांच की जाएगी।

