बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया की स्थिति बेहद गंभीर हो गई है। यह जानकारी उनकी पार्टी बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) के महासचिव मिर्जा इस्लाम आलमगीर ने शुक्रवार को दी। 80 वर्षीय खालिदा जिया, जो BNP की अध्यक्ष भी हैं, पिछले लंबे समय से लिवर, किडनी, डायबिटीज, गठिया और आंखों की गंभीर समस्याओं से जूझ रही हैं। आलमगीर ने बताया कि उन्हें 23 नवंबर को सीने में इन्फेक्शन बढ़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों के अनुसार, यह संक्रमण अब दिल और फेफड़ों को प्रभावित कर रहा है, जिससे उनकी हालत और बिगड़ गई है। BNP के अनुसार,

उनकी सेहत में सुधार की दुआ करते हुए जुम्मे की नमाज के बाद विशेष प्रार्थना का आयोजन किया गया। पार्टी नेताओं ने कहा कि वे चाहते हैं कि खालिदा जिया जल्द स्वस्थ हों और फिर देश की सेवा कर सकें।

