संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने पाकिस्तान के नागरिकों को सामान्य वीजा देना बंद कर दिया है। यह जानकारी पाकिस्तान के गृह मंत्रालय के अधिकारी सलमान चौधरी ने दी। हालांकि, ब्लू और डिप्लोमैटिक पासपोर्ट रखने वालों को अभी भी वीजा जारी किया जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पहली बार आवेदन करने वाले और सिंगल-एंट्री वीजा के 70-80% आवेदन रिजेक्ट हो रहे हैं। लेकिन

जिन लोगों के परिवार UAE में रहते हैं, उन्हें वीजा मिलने की संभावना अधिक है। उदाहरण के लिए, लाहौर के 28 वर्षीय नदीम पहली बार दुबई घूमने जाना चाहते थे, लेकिन उनका वीजा दो बार रिजेक्ट हो गया। ट्रैवल एजेंसी का कहना है कि 40 साल से कम उम्र वाले लोगों की सुरक्षा जांच अधिक कड़ी की जा रही है।

