
अमेरिका में व्हाइट हाउस के पास बुधवार को हुए हमले में गंभीर रूप से घायल महिला नेशनल गार्ड सारा बेकस्ट्रॉम की मौत हो गई है। इसकी जानकारी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने गुरुवार को दी। एक अन्य घायल सैनिक की हालत अब भी गंभीर बताई जा रही है। दोनों सैनिक वर्जीनिया नेशनल गार्ड से जुड़े थे और अगस्त की शुरुआत में सुरक्षा मिशन पर वॉशिंगटन डीसी भेजे गए थे। ट्रम्प ने कहा, “सारा अब हमारे बीच नहीं हैं। उनके परिवार इस समय बेहद दुख में हैं। वे एक प्रतिभाशाली नेशनल गार्ड थीं।” सारा जून 2023 में मिलिट्री पुलिस यूनिट में भर्ती हुई थीं। बताया गया कि एक अफगानिस्तानी हमलावर ने फैरागट वेस्ट मेट्रो स्टेशन के पास उन पर हमला किया था, जिसमें सारा को सीने और सिर में गोली लगी थी।

