पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के बेटे कासिम खान ने गुरुवार को जेल में बंद अपने पिता की जीवित होने की पुष्टि का सबूत मांगा है। कासिम ने कहा कि किसी को भी यह नहीं पता कि उनके पिता जिंदा हैं या नहीं। कासिम ने काहा कि उनके पिता को 845 दिन पहले गिरफ्तार किया गया था और पिछले 6 हफ्तों से उन्हें अकेले ‘डेथ सेल’ में रखा गया है। न तो किसी को उनसे मिलने की अनुमति दी गई है, न ही कोई फोन कॉल या संदेश। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी बुआओं को भी अपने भाई से मिलने नहीं दिया जा रहा। उनका कहना है कि यह सब किसी सुरक्षा नियम की वजह से नहीं,

बल्कि जानबूझकर किया जा रहा है और सरकार उनके पिता की असली हालत छिपा रही है। इसी बीच, इमरान खान का समर्थन करने रावलपिंडी की अडियाला जेल पहुंचे खैबर-पख्तूनख्वा (KP) के मुख्यमंत्री सोहेल अफरीदी को पुलिस ने सड़क पर गिराकर पीटा। यह घटना पाकिस्तान में राजनीतिक तनाव और इमरान खान के समर्थकों की बढ़ती नाराजगी को दर्शाती है।

