श्रीलंका में लगातार हो रही भारी बारिश ने हालात बेहद खराब कर दिए हैं। बाढ़ और लैंडस्लाइड के चलते मरने वालों की संख्या बढ़कर 56 हो गई है, जबकि 21 लोग अब भी लापता हैं। पिछले 72 घंटों में करीब 46 मौतें दर्ज की गई हैं, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई है। खतरे को देखते हुए सरकार ने शुक्रवार को आवश्यक सेवाओं को छोड़कर बाकी सभी के लिए पब्लिक हॉलिडे घोषित कर दिया है।

डिज़ास्टर मैनेजमेंट सेंटर (DMC) के अनुसार, खराब मौसम से 12,313 परिवारों के 43,991 लोग प्रभावित हुए हैं और कई इलाकों में राहत एवं बचाव कार्य जारी है।

