रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 4–5 दिसंबर 2025 को भारत के राजकीय दौरे पर आएंगे। यह जानकारी रूसी सरकारी एजेंसियों ने शुक्रवार को दी। पुतिन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत आने का औपचारिक निमंत्रण भेजा था, जिसके बाद इस सप्ताह भारत के विदेश मंत्रालय (MEA) ने भी उनकी यात्रा की पुष्टि की थी। अपनी यात्रा के दौरान पुतिन नई दिल्ली में होने वाले भारत–रूस के 23वें

वार्षिक शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे। यहां वह प्रधानमंत्री मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे, जिसमें रक्षा, ऊर्जा, व्यापार और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। विदेश मंत्रालय के अनुसार, यात्रा के दौरान भारत के माननीय राष्ट्रपति भी पुतिन से मुलाकात करेंगे और उनके सम्मान में भोज का आयोजन करेंगे। यह दौरा भारत–रूस संबंधों को और मजबूती देने वाला माना जा रहा है।

