भारत हिंद महासागर में मिसाइल परीक्षण की योजना बना रहा है। इसके लिए NOTAM जारी किया गया है, जिसमें ओडिशा के चांदीपुर टेस्टिंग रेंज से बंगाल की खाड़ी और हिंद महासागर का एक बड़ा हिस्सा शामिल है। हालांकि, इस क्षेत्र में चीन के चार जासूसी जहाज पहुंचने से सुरक्षा स्थिति तनावपूर्ण हो गई है। ये जहाज अंतरराष्ट्रीय जल सीमा में ऑपरेट कर रहे हैं, लेकिन समुद्र की तलहटी से लेकर

आसमान की ऊँचाई तक हर गतिविधि पर नजर रख रहे हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, ऐसे हालात भारत के मिसाइल परीक्षण के लिए चुनौतीपूर्ण और जोखिम भरे साबित हो सकते हैं।

