महेशपुर विधायक प्रो.स्टीफन मरांडी, उपायुक्त मनीष कुमार, जिला परिषद अध्यक्ष एवं उप विकास आयुक्त एवं जनप्रतिनिधि ने पाकुड़िया प्रखंड अंतर्गत लागडुम पंचायत में आयोजित आपके अधिकार आपकी सरकार आपके द्वार सेवा सप्ताह कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम में पंचायत स्तरीय शिविर में पहुंचे लाभुकों के बीच परिसंपत्तियां वितरित की गईं।विधायक स्टीफन मरांडी ने कहा कि गांवों को मजबूत बनाने के उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा बनाई जा रही योजनाएं ग्रामीणों को उनके हक और अधिकार देने हेतु घर-द्वार पर पहुंच रही हैं। इन योजनाओं के माध्यम से लोगों को मान सम्मान और स्वाभिमान के साथ जीविकोपार्जन का अवसर प्रदान किया जा रहा है। सरकार की योजनाओं में ग्रामीण जनता की सहभागिता राज्य के विकास को गति देती है। झारखंड में कई ऐसे सुदूर इलाके हैं जहां

योजनाओं का लाभ लोगों तक सहज रूप से नहीं पहुँच पाता। वैसे क्षेत्रों में कार्यक्रम के माध्यम से लाभुकों को योजनाओं की जानकारी दी जा रही है और उन्हें सीधे लाभ से जोड़ा जा रहा है।विधायक, उपायुक्त व जिप अध्यक्ष ने विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण किया। उपायुक्त ने सेवा का अधिकार सप्ताह कार्यक्रम के माध्यम से जिले के हर लाभुक तक योजनाओं और सेवाओं के लाभ पहुँचाए जाने की बात कही। हमारा उद्देश्य है कि ग्रामीण जनता को उनके हक और अधिकार समय पर मिलें और उन्हें किसी भी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े।

