पटना में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार सुबह मुख्य सचिवालय का अचानक निरीक्षण किया। सीएम बिना किसी पूर्व जानकारी के विभागों में पहुंचे और मौजूद अधिकारियों-कर्मचारियों की उपस्थिति, कार्यप्रणाली और फाइलों की प्रगति की समीक्षा की। कई कक्षों में अनुपस्थित कर्मचारियों पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने जवाबदेही तय करने के निर्देश दिए। नीतीश कुमार ने कहा कि

सरकारी कामकाज में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और समय पर कार्यालय पहुंचना अनिवार्य है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से व्यवस्था को और बेहतर व पारदर्शी बनाने के लिए ठोस कदम उठाने को कहा।

