एलन मस्क के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X ने अपने तीन साल पूरे होने पर भारतीय यूजर्स के लिए एक बड़ा ऑफर लॉन्च किया है। प्लेटफॉर्म नए यूजर्स को सिर्फ ₹89 में पहला महीना प्रीमियम सब्सक्रिप्शन दे रहा है। आमतौर पर यह प्लान ₹427 से ₹470 तक का होता है। यह ऑफर सिर्फ उन लोगों के लिए है जिन्होंने कभी X प्रीमियम नहीं लिया है। सब्सक्रिप्शन लेने के लिए यूजर को अपने X

अकाउंट में लॉग-इन कर प्रीमियम सेक्शन में जाकर पेमेंट करना होगा। प्रीमियम मिलने पर एडिट पोस्ट, एनालिटिक्स डैशबोर्ड और पोस्ट को प्रायोरिटी प्रमोशन जैसे फायदे मिलेंगे। दूसरे महीने से सामान्य शुल्क लागू होंगे।

