चांद से टकरा सकता है ये एस्टेरॉयड… वैज्ञानिकों की बढ़ी चिंता

चांद से टकरा सकता है ये एस्टेरॉयड… वैज्ञानिकों की बढ़ी चिंता

एक रोमांचक और थोड़ी चिंताजनक खबर सामने आई है। वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि एस्टेरॉयड 2024 YR4 साल 2032 में चांद से टकरा सकता है। फिलहाल इसकी टकराने की संभावना लगभग 4% मानी जा रही है। वैज्ञानिकों के मुताबिक फरवरी 2026 में दुनिया का सबसे शक्तिशाली जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप (JWST) इस एस्टेरॉयड को कुछ दिनों तक बेहद नजदीक से देख सकेगा। विशेषज्ञों का कहना है कि इस नए ऑब्ज़र्वेशन के बाद यह संभावना अचानक 30% या उससे भी ज्यादा बढ़ सकती है।

एस्टेरॉयड का आकार इतना बड़ा है कि अगर यह चांद से टकराता है, तो उसकी सतह पर एक बड़ा क्रेटर बन सकता है और टक्कर से उड़ने वाला मलबा अंतरिक्ष में फैल सकता है। वैज्ञानिक लगातार इसकी कक्षा पर नज़र रख रहे हैं। फरवरी 2026 के बाद मिलेंगे नए आंकड़े यह तय करेंगे कि यह एस्टेरॉयड वास्तव में चांद के कितना करीब जाएगा और टकराने का खतरा कितना बढ़ता है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *