चीन के दक्षिणी प्रांत युन्नान में गुरुवार सुबह एक रेल हादसा हुआ, जिसमें 11 रेलवे कर्मचारियों की मौत और 2 लोग घायल हो गए। यह दुर्घटना तब हुई जब एक टेस्ट ट्रेन, जो भूकंप से जुड़े उपकरणों की जांच कर रही थी, अचानक कर्मचारियों से टकरा गई।

हादसा कुनमिंग शहर के लुओयांगजेन रेलवे स्टेशन पर हुआ। कर्मचारियों ने टर्निंग ट्रैक वाले हिस्से में काम कर रहे थे और इसी दौरान ट्रेन ने टक्कर मार दी। विशेषज्ञों के अनुसार, यह 2011 के ट्रेन हादसे के बाद युन्नान में दूसरी सबसे बड़ी रेल दुर्घटना है, जिसमें तब 40 लोग मारे गए थे।

