नगर परिषद के वार्ड 18 व 19 में सेवा सप्ताह के तहत हुआ कार्यक्रम |

नगर परिषद के वार्ड 18 व 19 में सेवा सप्ताह के तहत हुआ कार्यक्रम |

नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 18 में जिदातो मिशन मैदान व वार्ड 19 में दुर्गा मंदिर के समीप सेवा सप्ताह के तहत सरकार आपके द्वारा कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में वार्ड के लोगों ने हिस्सा लिया तथा जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। नगर परिषद के प्रशासक अमरेंद्र कुमार चौधरी द्वारा वार्ड 18 के लाभुक चिरंजित घोष को उनके व्यवसाय हेतु ट्रेड लाइसेंस का प्रमाण पत्र दिया गया तथा माधुरी रविदास, मनोज भास्कर, संध्या मंडल को हरा कार्ड का वितरण किया गया। लाभुक अंजरा बीवी और शाहनारा बीवी को सर्वजन पेंशन प्रमाण पत्र दिया गया।

वार्ड नंबर 19 के शिविर में प्रशासक द्वारा लाभुक हुसनारा बीबी, संतु मलिक, कृष्णा मंडल को हरा कार्ड का वितरण किया गया। लाभुक सरफराज आलम को उनके पिता का मृत्यु प्रमाण पत्र दिया गया, शशांक रंजन तिवारी को जन्म प्रमाण पत्र दिया गया। मौके पर नगर परिषद के प्रशासक अमरेंद्र कुमार चौधरी, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी सुमित कुमार मिश्रा, नगर मिशन प्रबंधक मनीष कुमार मिश्रा व विभाग के कर्मी मौजूद रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *