नौ साल बाद जूनियर विश्व कप का खिताब जीतने का सुनहरा मौका! मेजबान भारत आज शुक्रवार से चेन्नई में शुरू हो रहे FIH पुरुष जूनियर हॉकी विश्व कप में चिली के खिलाफ पहले पूल मैच से अपने अभियान का आगाज करेगा। दो बार के चैंपियन भारत इस बार सिर्फ जीत के लिए ही नहीं,

बल्कि पूरे टूर्नामेंट में दबदबा बनाने के इरादे से मैदान में उतरेगा। इस बार का विश्व कप चेन्नई और मदुरै में खेला जाएगा, जिसमें रिकॉर्ड 24 टीमें खिताब के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगी। टीमों को छह ग्रुप में बांटा गया है, और प्रत्येक ग्रुप में चार-चार टीमों को रखा गया है, जो राउंड रोबिन आधार पर एक-दूसरे का सामना करेंगी।

