जिला के यातायात व्यवस्था को जाम मुक्त बनाने, स्कूल के विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखने हेतु परिवहन विभाग के द्वारा व्हीकल पार्क ऑन राइट प्लेस अभियान के तहत उपायुक्त के आदेश का अनुपालन करते नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत छोटी वाहन पार्किंग पर वाहन हटाओ अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व नेतृत्व जिला परिवहन पदाधिकारी ने किया। लोगों को टैक्सी स्टैंड एवं वाहन का पड़ाव जहाँ तहा नहीं करने व स्कूल के मुख्य द्वार पर किसी वाहन पड़ाव ना करने को लेकर हिदायत दी गई।लोगो को नो पार्किंग के बाबत जागरूक किया गया एवं आम नागरिकों को यातायात नियमों और गति के खतरों से अवगत कराया गया।जिला परिवहन पदाधिकारी मिथिलेश कुमार चौधरी के निर्देशानुसार परिवहन विभाग एवं पुलिस विभाग यातायात की टीम के द्वारा सभी आम लोगों वाहन चालको, दुकानदार को जागरुक करते हुए अपील किया गया कि पाकुड़ नगर निगम क्षेत्र एवं अन्य सड़क पर चलने वाले सभी छोटी बड़ी वाहन चालक एवं वाहन स्वामी वाहन का पड़ाव करते समय यह देखें कि कहीं वाहन पड़ाव से आम लोगों को असुविधा न हो, यातायात बाधित न है।

नियम ना मानने वाले वाहन चालक, मालिक को बख्शा नहीं जाएगा। आदेश का उलंघन करने वालों से जुर्माने की राशि वसूल की जाएगी। नो पार्किंग ज़ोन में वाहन पड़ाव करने हुए पकड़े पर धारा 177,179,190(2) के तहत 1,650/- रूपये का जुर्माना किया जाएगा।कार्यक्रम में पेट्रोलिंग पुलिस पदाधिकारी यशवंत कुमार, भोलाराम, जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधक रितेश कुमार सिंह, मोहम्मद अज़हद अंसारी,अमित कुमार राम उपस्थित थेl

