भाजपा के जिलाध्यक्ष अमृत पांडे ने जिला प्रशासन व नगर प्रशासन पर जिले भर में स्थापित महापुरुषों की प्रतिमा के प्रति असंवेदनशील रवैया अपनाने का आरोप लगाया है। गौरतलब हो कि बीते कल संविधान दिवस पर भाजपा के कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में स्थानीय अंबेडकर चौक पर बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने पहुंचे। उक्त चौक पर प्रतिमा के पर जमी धूल व गंदगी से कार्यकर्ताओं को काफी दुख पहुंचा। मौके पर उपस्थित जिलाध्यक्ष अमृत पांडे ने कहा कि अक्सर देखा जाता है कि महापुरुषों की प्रतिमा को ना तो साफ सफाई की जाती है और ना ही समुचित देखरेख किया जाता है।

इसके लिए जिलाध्यक्ष अमृत पांडे ने जिला प्रशासन व नगर प्रशासन पर अनदेखी करने का आरोप लगाया। माल्यार्पण करने से पहले भाजपा के जिला मंत्री मीठू भगत व कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब की प्रतिमा की साफ सफाई की ।

