झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वाधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार शेष नाथ सिंह के निर्देश पर सचिव रूपा बंदना किरो के मार्गदर्शन में महेशपुर प्रखंड के देवीनगर पंचायत भवन में चलंत लोक अदालत सह विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया।उक्त कार्यक्रम में लीगल एड डिफेंस कॉन्सिल सिस्टम के डिप्टी चीफ मो नुकुमुद्दीन शेख ने कानून की जानकारी दी। प्राधिकार द्वारा योग्य जरूरतमंद व्यक्ति को मुफ्त कानूनी सहायता के साथ निःशुल्क अधिवक्ता दी जाती हैं इसके लिए पीड़ित को जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ में आवेदन करने की बात बताई गई।

ताकि योग्य जरूरतमंद को कानूनी लाभ मिल सके । संविधान दिवस के मौके पर कार्यक्रम की शुरुआत पंचायत में शामिल लोगों ने संविधान के प्रस्तावना की शपथ लेकर की। इस मौके पर अपने अपने लीगल एड क्लिनिक समेत क्षेत्रों में पैरा लीगल वॉलिंटियर्स ने संविधान के प्रस्तावना की शपथ ली। नालसा के योजनाओं से संबंधित जागरूक पर्ची वितरण किया गया। नालसा के टॉल फ्री नंबर 15100 पर मुफ्त कानूनी सहायता लेने की बात कही गई। मौके पर पंचायत मुखिया मनोज मरांडी ,रोजगार सेवक फुलकिन मुर्मू, पैरा लीगल वॉलिंटियर्स पिंटू मरांडी उपस्थित रहे।

