साउथ अफ्रीका से 0-2 की हार और गुवाहाटी टेस्ट में 408 रन से पराजय के बाद भारतीय कोच गौतम गंभीर मीडिया के कठोर सवालों के बीच शांत नजर आए। गंभीर ने कहा कि उनके भविष्य का फैसला बीसीसीआई करेगा और भारतीय क्रिकेट हमेशा उनसे ऊपर है।

लगातार ट्रोलिंग और आलोचना पर उन्होंने नाराजगी जताई, लेकिन साथ ही याद दिलाया कि उनकी कोचिंग में भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी और एशिया कप भी जीते हैं। उन्होंने टीम की हार की पूरी जिम्मेदारी ली और कहा कि यह नई टीम है, अनुभव कम है और खिलाड़ियों को सीखने के लिए समय देना होगा।

