एशियन पेंट्स ने क्रिकेट के बढ़ते जुनून के बीच BCCI के साथ तीन साल का बड़ा करार किया है। अब कंपनी भारत में होने वाले मेंस, वूमेंस और घरेलू क्रिकेट के 110 से अधिक मैचों की ऑफिशियल कलर पार्टनर होगी। एशियन पेंट्स के एमडी अमित सिंगले ने कहा कि क्रिकेट करोड़ों दिलों को जोड़ता है

और यह साझेदारी हर पल को और रंगीन बनाएगी। BCCI के सचिव देवजीत सैकिया ने भी इस सहयोग का स्वागत किया और इसे क्रिकेट फैंस के अनुभव को बेहतर बनाने वाला कदम बताया। अब एशियन पेंट्स ‘कलर टू क्रिकेट’ कैम्पेन चलाएगा, जिसमें कलर कैम और कलर काउंटडाउन जैसे इंटरैक्टिव फीचर्स शामिल होंगे, जो फैंस को नई तरह से जोड़ेगा।

