मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में वरिष्ठ IAS अधिकारी संतोष वर्मा के आरक्षण संबंधी विवादित बयान ने बड़ा राजनीतिक और सामाजिक तूफ़ान खड़ा कर दिया है। AJJAKS के प्रांतीय अधिवेशन में वर्मा ने कहा कि “एक परिवार में आरक्षण तब तक जारी रहना चाहिए, जब तक मेरे बेटे को कोई ब्राह्मण अपनी बेटी दान में न दे।

” बयान का वीडियो सामने आते ही अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज भड़क उठा। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष पुष्पेंद्र मिश्र ने इसे ब्राह्मण समाज का अपमान बताते हुए IAS अधिकारी को तत्काल बर्खास्त करने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कार्रवाई नहीं हुई, तो पूरे प्रदेश में बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

