बिहार में सीएम नीतीश कुमार की नई सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में उद्योग और रोजगार को केंद्र में रखते हुए बड़े निर्णय लिए गए। बैठक के बाद सीएम ने घोषणा की कि राज्य 2025–30 के बीच 1 करोड़ युवाओं को नौकरी और रोजगार देने का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ रहा है।

बिहार को न्यू टेक हब और न्यू एज इकोनॉमी बनाने के लिए डिफेंस कॉरिडोर, सेमीकंडक्टर पार्क, मेगा टेक सिटी और फिनटेक सिटी विकसित की जाएंगी। AI मिशन, नई चीनी मिलें और सैटेलाइट टाउनशिप के लिए उच्चस्तरीय समिति बनाई गई है। सरकार औद्योगिकीकरण को तेज गति देने के लिए कृतसंकल्पित है।

