लोकायुक्त की बड़ी छापेमारी, 10 अफसरों के ठिकानों से नकदी–गहने बरामद |

लोकायुक्त की बड़ी छापेमारी, 10 अफसरों के ठिकानों से नकदी–गहने बरामद |

कर्नाटक में मंगलवार सुबह लोकायुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आय से अधिक संपत्ति के मामले में 10 सरकारी अधिकारियों के परिसरों पर एक साथ छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान टीम ने करोड़ों की संपत्ति से जुड़े दस्तावेज, बड़ी मात्रा में सोने के गहने और नकदी बरामद की। मैसूर में हूटगल्ली नगर पालिका के राजस्व निरीक्षक रामास्वामी

सी के घर से भारी कैश और गहने मिले, जबकि दावणगेरे में APMC के असिस्टेंट डायरेक्टर प्रभु जे के आवास पर भी बड़ी बरामदगी हुई। जिन अधिकारियों के ठिकानों पर छापे पड़े, उनमें इंजीनियर, RTO अधिकारी, पशु चिकित्सा अधिकारी और विश्वविद्यालय प्रोफेसर शामिल हैं। लोकायुक्त ने बताया कि छापेमारी के नतीजे कार्रवाई पूरी होने के बाद जारी किए जाएंगे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *