अयोध्या में ऐतिहासिक पल देखने को मिला, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और RSS सरसंघचालक मोहन भागवत ने श्री राम जन्मभूमि मंदिर के शिखर पर भगवा ध्वज फहराया। जैसे ही 10 फीट ऊंचा और 20 फीट लंबा धर्म ध्वज शिखर पर लहराया, पूरा परिसर जय श्रीराम के नारों से गूंज उठा। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी इस पावन क्षण के साक्षी बने।

समारोह में संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि यह ध्वजारोहण किसी यज्ञ की पूर्णाहुति नहीं, बल्कि एक नए युग की शुरुआत है। उन्होंने कहा कि राम मंदिर 140 करोड़ भारतीयों की आस्था, सम्मान और आत्मगौरव का भव्य प्रतीक है।

