उपायुक्त जनता दरबार में आम समस्याओं से हुए रूबरू |

उपायुक्त जनता दरबार में आम समस्याओं से हुए रूबरू |

जनता की समस्या के समाधान को लेकर उपायुक्त मनीष कुमार के द्वारा जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान लोगों ने अपनी समस्याओं को उपायुक्त के समक्ष रखा। उपायुक्त द्वारा लोगों की समस्याएँ सुनी गयी एवं समाधान का आश्वासन दिया गया। जनता दरबार के दौरान जमीन से संबंधित,

शिक्षा से संबंधित एवं बैंक से संबंधित मामले एवं विभिन्न आवेदन शिकायत के रूप में आये जो कि जिले के विभिन्न विभागों से संबंधित थे।जनता दरबार में सभी समस्याओं को सुनने के बाद उपायुक्त ने विभाग के अधिकारियों को आवेदनों का भौतिक जांच करते हुए समाधान करने का निर्देश दिया। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि इन शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एक सप्ताह के अंदर अपना प्रतिपुष्टि उपायुक्त कार्यालय को समर्पित करे, ताकि शिकायतों के निष्पादन में आसानी हो।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *