उपायुक्त ने प्री-बोर्ड परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया |

उपायुक्त ने प्री-बोर्ड परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया |

आगामी मैट्रिक एवं इंटर बोर्ड परीक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन द्वारा परख टेस्ट के तहत प्री बोर्ड परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। यह प्री टेस्ट 24 से 27 नवम्बर 2025 तक जिले के सभी सरकारी विद्यालयों में निर्धारित कार्यक्रम के अनुरूप संचालित किए जा रहे हैं। उपायुक्त ने धनुषपूजा विद्यालय एवं केकेएम कॉलेज स्थित परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रश्नपत्र वितरण व्यवस्था,कक्षवार बैठने की व्यवस्था,पर्यवेक्षण प्रणाली, सुरक्षा प्रबंधन का विस्तार से निरीक्षण किया। उपायुक्त ने अधिकारियों एवं शिक्षकों को निर्देश दिया कि प्री बोर्ड को फाइनल बोर्ड परीक्षा के मानकों के अनुसार ही संपन्न कराया जाए, ताकि विद्यार्थी समय प्रबंधन, अनुशासन और परीक्षा के मनोवैज्ञानिक दबाव को सही तरीके से समझ सकें।

उन्होंने कहा कि प्रश्नपत्रों को बोर्ड पैटर्न के अनुरूप तैयार किया गया है, जिससे विद्यार्थियों की तैयारी का वास्तविक मूल्यांकन संभव हो सके।जिले के सभी सरकारी विद्यालयों में प्री टेस्ट शांतिपूर्ण वातावरण में आयोजित हुआ। कक्षा 10वीं प्रथम पाली– गणित, द्वितीय पाली – हिंदी, कक्षा 12वीं, प्रथम पाली – रसायन शास्त्र, भूगोल, बिजनेस स्टडीज एवं द्वितीय पाली – वैकल्पिक भाषा।उपायुक्त ने कहा कि प्री बोर्ड परीक्षा विद्यार्थियों की तैयारी को मजबूत करने का एक प्रभावी माध्यम है। इससे वास्तविक परीक्षा जैसी परिस्थिति का अनुभव, समय प्रबंधन की आदत,आत्मविश्वास में वृद्धि और कमजोरियों की पहचान होती है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *