भारतीय महिला टीम लगातार दूसरी बार बनी कबड्डी वर्ल्ड चैंपियन |

भारतीय महिला टीम लगातार दूसरी बार बनी कबड्डी वर्ल्ड चैंपियन |

भारतीय महिला कबड्डी टीम ने लगातार दूसरा वर्ल्ड कप जीतकर इतिहास रच दिया है। फाइनल मुकाबले में भारत ने चीनी ताइपे को 35-28 से हराकर खिताब अपने नाम किया। पूरी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाली छत्तीसगढ़ की रेडर संजू देवी को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। ढाका में खेले गए फाइनल में भारतीय टीम शुरुआत से ही हावी रही। भारत ने पहली बार 2012 में ईरान को हराकर वर्ल्ड कप जीता था। खास बात यह है कि टीम ने वर्ल्ड कप के दोनों सीजन (2012 और 2025) में अपने सभी 12 मैच जीते हैं।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *