प्रीमियर लीग के मैच में एवर्टन ने सोमवार को मैनचेस्टर यूनाइटेड को 1-0 से हराया। यह मुकाबला ओल्ड ट्रैफर्ड स्टेडियम में खेला गया और यूनाइटेड को 12 साल बाद अपने घर में एवर्टन से हार का सामना करना पड़ा। मैच के दौरान एक विवादित घटना हुई जब एवर्टन के इद्रिसा गुए ने अपने ही साथी खिलाड़ी माइकल कीन को पास सही से कलेक्ट न करने पर थप्पड़ मार दिया। इसके बाद रेफरी ने उन्हें रेड कार्ड दिखाकर मैदान से बाहर भेज दिया, लेकिन इसके बावजूद एवर्टन ने 10 खिलाड़ियों के साथ जीत दर्ज की। बाद में गुए ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कीन से माफी मांगी।
Posted inInternational National
प्रीमियर लीग: एवर्टन ने मैनचेस्टर यूनाइटेड को 1-0 से हराया |

