भारतीय शेयर बाजारों में 25 नवंबर को दिनभर भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। शुरुआती बढ़त खोने के बाद सेंसेक्स लाल निशान में आ गया और दिन के ऊपरी स्तर से करीब 350 अंक तक फिसल गया। सुबह के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, सेंसेक्स 128.11 अंक या 0.15% गिरकर 84,772.60 पर कारोबार कर रहा था।

वहीं, निफ्टी 50 भी 27.15 अंक या 0.10% गिरकर 25,932.35 पर ट्रेड कर रहा था और 26,000 के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे चला गया। विशेषज्ञों के अनुसार, निवेशकों की सतर्कता और वैश्विक बाजारों में अस्थिरता के कारण आज बाजार में यह उतार-चढ़ाव देखा गया।

