पटना में मंगलवार को संजय कुमार सिंह ने बिहार सरकार के पब्लिक हेल्थ इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट (PHED) मंत्री के रूप में पदभार संभाल लिया। पदभार ग्रहण करते ही उन्होंने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की और राज्य में पेयजल आपूर्ति व जल गुणवत्ता सुधार को सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता बताया। संजय कुमार सिंह ने कहा कि जल जीवन मिशन के कार्यों में तेजी लाई जाएगी और ग्रामीण

इलाकों में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना उनकी पहली जिम्मेदारी होगी। उन्होंने भ्रष्टाचार और लापरवाही पर सख्त रुख अपनाने की चेतावनी भी दी। विभाग के कर्मचारियों ने मंत्री का स्वागत किया।

