जामताड़ा में झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के बयान ने बड़ा राजनीतिक विवाद खड़ा कर दिया है। एक सार्वजनिक कार्यक्रम में अंसारी ने लोगों से अपील की कि यदि बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) आपके घर वोटर लिस्ट संशोधन के दौरान आएं, तो उन्हें बंधक बना लें। उन्होंने आरोप लगाया कि BLO केंद्र की साजिश के तहत नाम काटने आते हैं, जिससे गरीब, आदिवासी और दलित प्रभावित

होते हैं। बयान सामने आते ही विपक्ष, खासकर बीजेपी, ने इसे गैर-जिम्मेदाराना बताते हुए तीखा हमला बोला। विवाद बढ़ने पर मंत्री अंसारी ने सफाई दी कि उनका मकसद केवल कमजोर वर्गों को बचाने का संदेश देना था।

