योध्या में आज ऐतिहासिक क्षण देखा गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और आरएसएस सरसंघचालक मोहन भागवत ने पवित्र श्री राम जन्मभूमि मंदिर के शिखर पर भगवा ध्वज फहराया। यह ध्वजारोहण मंदिर निर्माण पूर्ण होने का पवित्र प्रतीक माना गया। ध्वज फहराते समय पूरे परिसर में जय श्रीराम के उद्घोष और वैदिक मंत्रों की गूंज सुनाई दी। ध्वजारोहण के साथ ही अयोध्या में उत्सव का माहौल बन

गया और भक्तों ने इस क्षण को ऐतिहासिक और भावनात्मक बताते हुए हर्ष व्यक्त किया।

