अयोध्या में ऐतिहासिक ध्वजारोहण समारोह के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्री राम दरबार के गर्भगृह में दर्शन और पूजा-अर्चना की। गर्भगृह में उपस्थित विद्वान आचार्यों ने मंत्रोच्चार के साथ पूजा संपन्न कराई, जबकि दोनों प्रमुख हस्तियों ने विधिवत दर्शन किए। मंदिर परिसर में इस दौरान गहन आध्यात्मिक वातावरण बना रहा।

ध्वजारोहण कार्यक्रम से पहले हुए इस विशेष पूजन को अत्यंत शुभ और प्रतीकात्मक माना जा रहा है। अयोध्या में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी और पूरा शहर राम ध्वज, जयकारों और भक्ति गीतों से गुंजायमान रहा।

