झारखंड राज्य आजीविका कर्मचारी संघ के कर्मचारियों ने बाजार समिति के समीप शुक्रवार से अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है जो आज चौथे दिन भी जारी है। कर्मचारियों का कहना है कि केंद्र सरकार राष्ट्रीय मिशन प्रबंधन इकाई के तहत पर्याप्त सुविधा देने का निर्देश दिया है, लेकिन राज्य सरकार लागू नहीं कर रही है परिणामत: उन लोगों को समान काम के बदले समान वेतन सहित केंद्रीय कर्मचारियों की तरह सुविधा नहीं मिल रही है। प्रदर्शनरत कर्मचारियों ने कहा कि देश के कई राज्यों में राष्ट्रीय मिशन प्रबंधन इकाई के तहत राज्य आजीविका कर्मियों को सुविधा दी जा रही है,

लेकिन झारखंड में सुविधा नहीं मिल रही है जबकि इस मुद्दे पर उन कई बार आंदोलन किया गया। कर्मचारियों ने कहा कि मुख्यमंत्री ने उन लोगों को आश्वस्त किया था कि 15 नवंबर को उन लोगों की मांग को पूरा कर दिया जाएगा और केंद्र सरकार की तरह पर्याप्त सुविधाएं दी जाएगी बाबजूद इसके पूरा नहीं किया गया। जिस कारण उन्होंने अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू किया हैं। संघ के अध्यक्ष ने कहा कि हम लोग अपनी मांगों को लेकर काफी दिनों से आंदोलन कर रहे हैं लेकिन सरकार तथा प्रबंधन ध्यान नहीं दे रही है।

