अयोध्या में आयोजित ऐतिहासिक ध्वजारोहण समारोह के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सरसंघचालक मोहन भागवत ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच रामलला के गर्भगृह में पूजा-अर्चना की। गर्भगृह में उपस्थित आचार्यों ने विधिविधान से पूजा कराई, जबकि पीएम मोदी और मोहन भागवत ने रामलला के समक्ष विशेष प्रार्थना अर्पित की। इस अवसर पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल

आनंदीबेन पटेल भी उपस्थित रहे। मंदिर परिसर में भक्ति और उल्लास का अद्भुत वातावरण बना रहा, जबकि पूरे अयोध्या में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। यह समारोह राम मंदिर के इतिहास में एक और महत्वपूर्ण क्षण के रूप में दर्ज हो रहा है।

