उत्तराखंड बस हादसा: कुंजापुरी-हिंडोलाखाल मार्ग पर त्रासदी |

उत्तराखंड बस हादसा: कुंजापुरी-हिंडोलाखाल मार्ग पर त्रासदी |

उत्तराखंड के टिहरी जिले में सोमवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया, जहां कुंजापुरी–हिंडोलाखाल मार्ग पर एक प्राइवेट बस गहरी खाई में गिर गई। इस दर्दनाक दुर्घटना में 5 यात्रियों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बस में 30 से 35 यात्री सवार थे।

हादसे की सूचना मिलते ही SDRF और स्थानीय प्रशासन की टीमें मौके पर पहुँची और घायलों को खाई से निकालकर अस्पताल पहुंचाया। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रशासन ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई है और घायलों के बेहतर इलाज की व्यवस्था की जा रही है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *